फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाजरा की सरकारी खरीद आज से, धान में नमी ज्यादा होने से नहीं हो रही खरीद

Tue, 01 Oct 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बरवाला के अनाजमंडी में रखी धान की ढेरी। 
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों में धान और बाजरा की आवक शुरू हो चुकी है। मगर धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अभी तक सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। रविवार तक बरवाला में 40 एमटी और उकलाना में 53 एमटी धान पहुंचा था, लेकिन 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी होने के कारण सरकारी खरीद नहीं हो सकी। वहीं, मंगलवार से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। बाजरा की सरकारी खरीद हैफेड की ओर से की जाएगी। खरीद को लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि मंडी में शेड के नीचे अभी भी आढ़तियों ने सामान रखा हुआ है। गाड़ियों से लेकर ट्रैक्टर खड़े किए हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होने वाली बाजरा की खरीद के लिए हैफेड को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें हैफेड बाजरे को 2,625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदेगी। बाजरा खरीद के लिए मानक तय किए गए हैं। इन मानकों को पूरा करने पर ही उसे एमएसपी पर खरीदा जाएगा। अब तक हिसार की नई अनाजमंडी में करीब 1,100 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। सोमवार को 148 क्विंटल बाजरा पहुंचा था अब मंगलवार से सुबह 10 बजे से मंडी में हैफेड की ओर से बाजरा की खरीद शुरू की जाएगी। यदि बाजरा में 12% तक नमी पाई तो भी बाजरा की सरकारी खरीद की जाएगी।
हिसार की नई अनाजमंडी में सितंबर माह से बाजरा आ रहा है। हैफेड की ओर से 2,625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी। धान का सरकारी रेट 2,300 रुपये प्रति क्विंटल है। दी हिसार कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड के सेल्समेन अनिल कुमार ने बताया कि बाजरा की खरीद को लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी है। जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा बयोरा पर रजिस्ट्रेशन करवाया है, उन्हीं किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

इन मंडियों में होगी धान की खरीद : बरवाला, बास, बालसमंद, दौलतपुर, हांसी, खेड़ी जालब, लोहारी राघो, नारनौंद, पाबड़ा, सिसाय, उकलाना, घिराय और हिसार की नई अनाजमंडी।
इन मंडियों में होगी बाजरा की खरीद : बास, हिसार की नई अनाजमंडी, आदमपुर, नारनौंद, बरवाला, हांसी, बालसमंद, कैमरी और खेड़ी जालब।

रविवार तक बरवाला और उकलाना में 93 एमटी धान पहुंचा था, लेकिन नमी की मात्र 17 प्रतिशत से ज्यादा पाई गई। इस कारण सरकारी खरीद नहीं हो सकी। मंगलवार से बाजरा की भी सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। एमएसपी पर ही बाजरा की खरीद करने के आदेश आए हुए है। हमारी ओर से खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंडी में आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति निदेशक, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें