फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हमारी मां-बहन बेखौफ घर से निकलेंगी, तभी हमारी पुलिस कामयाब है : जाधव

विज्ञापन
श्रीकांत जाधव, एडीजीपी हिसार मंडल
विज्ञापन
हिसार। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) श्रीकांत जाधव ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही वे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कहा कि जब हमारी मां-बहन शाम के वक्त बेखौफ घर से निकल सकेंगी, तभी हमारी पुलिस कामयाब होगी। पुलिस को सड़कों पर निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिसार मंडल मे कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एक हफ्ते के अंदर शहर के अवैध अहातों, स्पा सेंटरों व हुक्का बार पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सड़कों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाई जाएगी व सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा। हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए राज्य मे बनाई गई स्टेट एक्शन प्लान के अनुरूप पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। पुलिस कर्मचारियों के कल्याण पर विशेष ध्यान रहेगा। पुलिस की निष्पक्ष कार्य शैली से पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय दिलवाया जाएगा।
एडीजीपी जाधव ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच दूरी को खत्म किया जाएगा। जल्द ही गांवों में एक सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसमें नशा करने वाले युवाओं की काउंसिलिंग की जाएगी। नशे के खिलाफ राज्य स्तर पर 18 विभागों की एक टीम बन चुकी है और 8 हजार टीमें बन चुकी है, जिसमें 85 हजार लोग जुड़ चुके हैं। कार्यभार संभालने के दौरान मेयर गौतम सरदाना, एसपी लोकेंद्र सिंह, एएसपी पूजा वशिष्ठ सहित शहर के कई नगर पार्षद, हिसार मंडल के पुलिस अधिकारियों समेत सामाजिक संगठनों, गो सेवकों व गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि जल्द ही हिसार को हरियाणा का कैटल फ्री शहर बनाना जाएगा। शहर में 50 एकड़ में गोअभयारण बनाया जा चुका है, जिसमें गोवंश को रखा जा रहा है। आईजी ने सामाजिक संस्थाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर को प्लास्टिक मुक्त भी किया जाएगा। पुलिस उनके हर कार्य में सहयोग करेगी।
बता दें कि एडीजीपी श्रीकांत जाधव का हिसार से पुराना नाता रहा है वे हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हिसार में सेवाकाल के दौरान इन्होंने मिशन स्ट्रे कैटल अभियान की शुरुआत की थी, जो काफी लोकप्रिय रहा। फतेहाबाद में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने ड्रग्स तस्करी व युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। युवाओं को नशे से दूर रखने व नशा मुक्त समाज बनाने के लिए उन्होंने प्रयास नामक संस्था का गठन किया जो हरियाणा में नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने का कार्य कर रही है। श्रीकांत जाधव हाल ही में अम्बाला मंडल के साथ-साथ हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मधुबन का कार्यभार था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें