फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अवैध पशु बाड़ों के मालिकों पर केस दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने न्यू ऋषि नगर के अवैध तरीके से बनाए पशु बाड़ों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि मंगलवार को नगर निगम ने वार्ड 1 में सफाई महा अभियान चलाया था। इस दौरान निगम के अधिकारियों को वार्ड में 6-7 पशु बाड़े भी मिले। मेयर ने निगम अधिकारियों को इन पशु बाड़ों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने को कहा था। अमर उजाला ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज होगा केस
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सोनू उर्फ केरिया व हरपाल उर्फ हरिया ने पशु बाड़ों के अंदर गायों व छोटे बछड़ों को दयनीय हालत में बंद किया हुआ था, जिससे गाय मरने की स्थिति में पहुंची हुई थी। इसके अलावा पशुपालक बाहर गली में भी पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिस कारण दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। निगमायुक्त ने बताया कि इस मामले में उक्त पशुपालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें