बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला का मंच से विरोध करते लोग। संवाद
हिसार। बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला का वीरवार को एक सभा में ग्रामीण ने विरोध किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घोड़ेला प्रचार के लिए गांव जुगलान पहुंचे थे। जब चौपाल पर भाषण देने लगे तो एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और कहा कि मैं अपने बेटे की नौकरी के लिए आपके पास गया था। अर्जी पर हस्ताक्षर कराना चाहता था, लेकिन आप ने नहीं किए। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान कुछ और लोग भी चौपाल पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद शोर होने लगता है। करीब दो मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बाद में रामनिवास घोड़ेला के समर्थकों ने कहा कि एक टिकटार्थी ने कुछ लोगों को विरोध के लिए भेजा था। उसी हिसाब से वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इन्होंने ही दिल्ली में भी कुछ लोगों को भेजकर षड्यंत्र किया था।