फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कॉलेज एडमिशन की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट से एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यूजी कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी बस पास के लिए 1 सितंबर से अपना फार्म कॉलेज में जमा करवा सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, 26 अगस्त को खाली सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग होगी। दाखिला मेरिट के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ओपन काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों का ओपन काउंसिलिंग में एडमिशन होंगे। नियम अनुसार विद्यार्थियों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे। कॉलेज एडमिशन नोडल अधिकारियों का कहना है चरण में सभी विद्यार्थियों के कैजुअल एडमिशन किए जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सत्यापित होने के बाद ही विद्यार्थियों के दाखिले नियमित माने जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट्स में कोई कमी या कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो उन विद्यार्थियों का एडमिशन कॉलेज प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में उत्तर शिक्षा विभाग का सभी विद्यार्थियों को कहना है कि अपने सही डाक्यूमेंट्स कॉलेज में जमा करवाएं।
विद्यार्थी संभालकर रखें आवेदन पंजीकरण की रसीद
जिन विद्यार्थियों के कॉलेजों में दाखिले हो चुके हैं वे विद्यार्थी अपने आवेदन की ऑनलाइन पंजीकरण रसीद संभाल कर रखें। कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि यह पंजीकरण रसीद विद्यार्थियों को आगे काम आएगी। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के फॉर्म अप्लाई करने के लिए, एग्जामिनेशन फॉर्म भरने के लिए, सेकंड ईयर में दाखिला लेने के लिए सहित अन्य कई प्रकार के कार्यों में यह रसीद अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट के एडमिशन पूरे हो चुके हैं। 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थियों को कॉलेज में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराकर ओपन काउंसिलिंग करवानी जरूरी है। - डॉ. राजेश ,एडमिशन नोडल ऑफिसर, सीआरएम जाट कॉलेज
नारनौंद कॉलेज में 369 सीटें खाली
नारनौद। स्थानीय राजकीय कॉलेज में दोनों मेरिट सूची के बाद भी करीब 369 सीटें खाली रह गई हैं। अब 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग करवाई जाएगी। चयनित विद्यार्थी यदि उसी दिन फीस जमा नहीं करवाते हैं तो फिर अगले दिन वह मान्य नहीं होगा। एडमिशन नोडल अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि बीए की 131, बीकॉम की 70, बीएससी (नॉन मेडिकल) 91, बीएससी (मेडिकल) की 77 सीटें खाली हैं। प्राचार्य दुर्गा ने बताया कि जीजेयू ने पीजी कोर्सेज के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा 16 से 30 सितंबर तक एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिले होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें