हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले का पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है। जो विद्यार्थी 1 अगस्त से 8 अगस्त तक आवेदन करने से वंचित रह गए थे उन विद्यार्थियों को एक मौका और दिया है। यूजी कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शुक्रवार को ओपन काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन सीआरएम जाट कॉलेज, गवर्नमेंट वुमन कॉलेज सहित जिले के अन्य कॉलेजों में विद्यार्थी ओपन काउंसिंलिंग के लिए पहुंचे। जाट कॉलेज में दाखिले के लिए 27 अगस्त को फीस जमा होगी। वहीं राजकीय महिला कॉलेज की शनिवार को मेरिट सूची जारी होगी।
इसके अलावा राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में 29 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग होगी। कॉलेज में कुल 268 सीटें खाली हैं, जिनमें बीए की 67 सीटें रिक्त हैं। ओपन काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। राजकीय कॉलेज में पहली ओपन काउंसिलिंग में भी मेरिट लिस्ट 90 प्रतिशत से पार होने की उम्मीद है।
राजकीय पीजी कॉलेज की रिक्त सीटों का ब्योरा
कोर्स सीट
बीए 67
बीए ईको ऑनर्स 17
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 17
बीए जियोग्राफी ऑनर्स 10
बीकॉम 12
बीकॉम ऑनर्स 07
बीएससी मेडिकल 74
बीएससी मैथ 03
बीएससी नॉन मेडिकल 61
कुल 268
इतने प्रतिशत अंक वाले ले सकेंगे काउंसिलिंग में हिस्सा
कक्षा जनरल एससी बीसी
बीए 90% 68% 70%
बीकॉम 90% -- 85%
बीकॉम ऑनर्स 80% -- 85%
बीएसी नॉन मेडिकल 80% -- 75%
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 90% 80% 65%
बीए भूगोल ऑनर्स 95% 80% 85%
बीए ईको ऑनर्स 88% 68% 70%
बीएससी मैथ सभी विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे
बीएससी मेडिकल सभी विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे
हमारे कॉलेज में 29 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग होगी। सिर्फ 268 सीट शेष हैं। 29 अगस्त को कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों को काउंसिलिंग में भाग लेना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने का पोर्टल एक बार फिर खोला दिया गया। - डॉ. यशवंत सांगवान, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय कॉलेज
हमारे कॉलेज में शुक्रवार को पहली ओपन काउंसिलिंग हुई। विद्यार्थियों ने कॉलेज में पहुंचकर गूगल फार्म के जरिए काउंसिलिंग में भाग लिया। पहली काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी होगी व दाखिले भी शनिवार को ही होंगे। - डॉ. राजेश कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी सीआरएम जाट कॉलेज हिसार