फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 6 एमएम बारिश,दिल्ली रोड पर नाले की सफाई बाद भी पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शुक्रवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में जल भराव हो गया। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दिल्ली रोड पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को हिसार शहर में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। 24 घंटे के दौरान हिसार में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बालसमंद में 13.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस बदलाव के चलते बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तर हरियाणा में 30 जुलाई को तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी कर किया हुआ है। शुक्रवार को सुबह हलके बादल छाए थे। दोपहर को अचानक बदलाव के चलते शाम तक रूक-रूक तक बारिश होती रही। दोपहर पौने तीन बजे शहर में कई देर तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में दोपहर को पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे 31.9 डिग्री सेल्सियस और रात्रि पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली रोड पर नाला की सफाई करने के बावजूद शुक्रवार को आई बारिश से पानी भर गया। देर शाम तक बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। वहीं शहर के निचले एरिया भी जलमग्न हो गए। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गोबिंदगढ़ बाजार, जहाजपुल से लेकर मुलतानी चौक तक सीवर की लाइन की सफाई करवाई गई। बारिश के दौरान विभाग को 25 कर्मचारी अतिरिक्त लगाने पड़े। बता दें, कि हाल ही में बीएंडआर की ओर से दिल्ली रोड पर सनसिटी से लेकर जिंदल चौक मोड़ तक सुपर सकर मशीन से नाला की सफाई करवाई गई थी। इस दौरान विभाग को दो दिन में अलग-अलग आठ जगह ब्लॉकेज मिली थी। उन ब्लॉकेज को खोला गया था। उसके बाद विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि अब बारिश में दिल्ली रोड पर पानी नहीं जमा होगा। मगर शुक्रवार को आई बारिश के बाद इस रोड पर फिर से पानी भरने से अधिकारियों के काम पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

यहां-यहां भरा पानी
बारिश के कारण कृष्णा नगर, महत्ता नगर, बड़वाली ढाणी, डोगरान मोहल्ला, सैनियान मोहल्ला, आजाद नगर, राजीव नगर, आइजी चौक, मिलगेट, सूर्य नगर, तरसेम नगर, शिव कॉलोनी, कुंजलाल गार्डन, शांति नगर, औद्योगिक क्षेत्र, अर्बन एस्टेट एरिया, निरंकारी भवन रोड, सातरोड़, कैंट मार्केट, शिव नगर, रामपुरा मोहल्ला, पठाना मोहल्ला, इंदिरा नगर, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, नहर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पानी भर गया है।
बारिश के बाद दो से ढाई घंटे में पानी निकल गया। जिन एरिया में बरसाती नाले नहीं बने हुए हैं वहां पानी देर शाम तक जमा रहा। बारिश को देखते हुए पूरा स्टाफ अलर्ट रहा। 100 कर्मचारियों के स्टाफ के अलावा 25 कर्मचारी अतिरिक्त लगाने पड़े।
- जसबीर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
बारिश आई तो दिल्ली रोड पर पानी तो भरेगा, लेकिन निकल जाएगा। अभी 20 से 30 मीटर की दूरी के बीच एक ब्लॉकेज खोलनी बाकी है। सुपर सकर मशीन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग से बातचीत की थी। उन्होंने शनिवार को मशीन देने की बात कही है। मशीन मिलते ही ब्लॉकेज खुलवा दी जाएगी।
विज्ञापन

- दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें