फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार की ओपीडी, दवा खिड़की पर 4 फार्मासिस्ट

विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल के दवा केंद्र पर एक ही काउंटर से दवा लेते महिला और पुरूष। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार की ओपीडी हो रही है। इन मरीजों को दवा देने का जिम्मा अस्पताल के4 फार्मासिस्ट पर है जिनकी ड्यूटी दवा खिड़की पर होती है। कर्मचारियों की कमी के कारण चिलचिलाती गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

छह चिकित्सकों की ओपीडी पर मरीजों को दवा देने के लिए तीन फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं चार चिकित्सकों की ओपीडी पर दवा वितरण केंद्र पर एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। इतना ही नहीं एक काउंटर होने के कारण महिला और पुरुष दोनों को दवा लेनी पड़ रहा है। इस कारण दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
अस्पताल परिसर में पुरानी डिस्पेंसरी में चार चिकित्सकों की ओपीडी है, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। चारों ओपीडी में हर दिन 350 से अधिक मरीज दवा लेने के लिए आते हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं और आंखों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त बुजुर्ग ज्यादा होते हैं। एक ही काउंटर होने के कारण इन्हें लंबे समय तक कतार में लगा रहना पड़ता है। ऐसा नहीं की अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में यह मामला नहीं, उसके बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यहां भी लगी रहती है भीड़
अस्पताल परिसर में नई डिस्पेंसरी भी बनी हुई है। यहां पर तीन फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगी हुई है। यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी है। यहां पर 600 से अधिक मरीज दवा लेने के लिए आते हैं। यहां पर भी मरीजों की लाइनें लगी रहती है। गर्मी के मौसम में मरीजों का बुरा हाल रहता है।
मरीजों की सुविधा के लिए बनाई गई दो डिस्पेंसरी
अस्पताल प्रशासन द्वारा दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए दो दवा वितरण केंद्र खोले गए थे। लेकिन उसके बावजूद भी मरीजों को दवा लेने के लिए मारामारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें