फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढंढूर में मकान से एक लाख रुपये व जेवरात चोरी

Thu, 22 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ढंढूर गांव में खेत में बने एक मकान से एक लाख रुपये व जेवरात चोरी कर लिए गए। पीडि़त की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र ने बताया कि वह अपने खेत में बने मकान में परिवार सहित रहता है। 20 मई की रात खाना खाकर पूरा परिवार सो गया था। सुबह करीब 4 बजे उसके पिता उठे तो देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे। उन्होंने राजेन्द्र को जगाया। दोनों ने घर का सामान चेक किया तो पता चला कि चोर घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में पांच जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की नाक की तिल्ली, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, दो मंगलसूत्र, एक टीका, एक जोड़ी नथ, तीन सोने की तबीजी और एक लाख रुपये नकद शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें