फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.68 करोड़ जीएसटी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यहां की अपराध शाखा पुलिस टीम ने 5.68 करोड़ की जीएसटी चोरी के आरोप में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनिल बंसल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल बंसल के खिलाफ हिसार सिटी थाना में डॉ. संजीता कोचर की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत 30 जुलाई 2020 में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सिटी थाना हिसार में आबकारी एवं काराधान अधिकारी डॉ. संजीता कोचर ने राधिका ट्रेडर्स पर 41,52,08300 रुपये की विभिन्न फर्मों के ट्रेडिंग कर 5,68,39837 रुपये की जीएसटी चोरी के बारे में शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि अनिल बंसल के नाम से आदमपुर व्यापार मंडल में एक फर्म बनाई गई। जिसे हाउसिंग बोर्ड निवासी नंदू नामक व्यक्ति ने अनिल बंसल के दस्तावेज पर बनाया था। वह राधिका ट्रेडर्स के साथ ट्रेडिंग करता था। अनिल बंसल नामक फर्म पर 16 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। फर्म अनिल बंसल के नाम से है, परंतु उसका संचालन नंदू करता था। इसके एवज में वह अनिल बंसल को हर महीने 10 हजार रुपये का भुगतान करता था। नंदू ने अनिल बंसल के दस्तावेज लेकर फर्म का निर्माण किया। आरोपी अनिल बंसल को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, इसके बाद उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें