फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राखी खास के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या का एक आरोरी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। राखी खास के कबड्डी खिलाड़ी अंकित की ईंट से वारकर हत्या करने के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्पा सेंटर में पिछले एक साल से काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को आरोपी के गिरफ्तार होने की सूचना दी है। हरियाणा पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी की पहचान गांव राखी खास निवासी योगेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। 18 मई को पुलिस को योगेश के रोहिणी में होने की जानकारी मिली। सूचना को पुख्ता करने के बाद निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सूचना के मुताबिक सिटी सेंट्रल मॉल स्थित वेदा स्पा सेंटर पर दबिश दी और योगेश को गिरफ्तार किया।
दूसरे गांव की टीम में खेलने पर की थी वारदात
गौरतलब है कि राखी खास निवासी 21 वर्षीय अंकित राखी शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में कबड्डी खेलने के लिए जाता था। 11 अप्रैल की शाम करीब 3 बजे वह खेलने के लिए स्कूल में पहुंचा तो वहां पर विकास, योगेश, सचिन, मोहित, आशिष, मोहित चाइनिज, अभिषेक, संजू, अमित, पंकज लटेरा, रवि, अन्ना व 10 अन्य ने उसे लात घूसों से पीटा। इसके बाद विकास, सचिन, योगेश, आशीष ने अंकित से कहा था कि तुम अपने गांव की टीम में न खेलकर राखी शाहपुर की टीम में क्यों खेलते हो। आवेश में आकर विकास व सचिन ने उसके सिर में ईंट मारकर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। 14 दिन हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें