फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर खून लगा मिलने पर अधिकारी ने कर्मी से पूछा, इसे कैसे करोगे साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के नागरिक अस्पताल में बुधवार दोपहर को गुणवत्ता जांच अधिकारी डॉ. रीना ने आपातकालीन वार्ड से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के समय आपातकालीन वार्ड के बाहर एक स्ट्रेचर मिली, जिस पर काफी खून बिखरा पड़ा था। यह देखकर नोडल अधिकारी ने दो कर्मियों को मौके पर बुलवाया और पूछा ऐसे कैसे साफ करोग। इस पर वह कुछ नहीं बोल पाए। इसके बाद उन्होंने कर्मियों को सफाई का तरीका बताते हुए स्ट्रेचर को साफ करवाया। गुणवत्ता जांच अधिकारी ने अस्पताल का जायजा लिया, ताकि सुधार किया जा सके। इसके बाद ही अस्पताल को एएनक्यूएस का दर्जा मिल पाएगा। हाल ही में डॉ. रीना को गुणवत्ता जांच अधिकारी बनाया गया है। पहले डॉ. नीलिमा को बनाया गया था, जिनका तबादला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें