शहर के हांसी मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में गांव ढाणी खानबहादुर निवासी 70 वर्षीय चंद्रलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार चंद्र लाल सोमवार सुबह बरवाला से ढाणी खानबहादुर साइकिल पर अपने घर जा रहा था। इस दौरान हांसी मार्ग पर आश्रम कॉलोनी के नजदीक हांसी की तरफ से आ रही एक तेज रफतार पिकअप गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसके चलते साइकिल सवार वृद्ध चंद्रलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान चंद्रलाल ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एचसी सुभाष चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएच हिसार में रखवा दिया है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कारवाया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।