जीजेयू पुस्तकालय में इस तरह फर्श पर बैठकर पढ़ने को जमजबूर विद्यार्थी ।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में ओबीसी छात्र संगठन ने वीरवार को कुलपति से मुलाकात कर पुस्तकालय में लंबित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि पुस्तकालय प्रभारी ने छात्रों की शिकायत सुनने के बजाय उन्हें बरसाती मेंढक कहकर अपमानित किया। संगठन ने प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने बताया कि नए कोर्स शुरू होने के बाद छात्रों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परीक्षाओं के समय पुस्तकालय में कुर्सियों की कमी रहती है। संगठन ने तीन हजार छात्रों के लिए नया रीडिंग हॉल, पुराने फर्नीचर की मरम्मत, ठंडे पेयजल, सुचारू एयर कंडीशनिंग और निर्बाध वाई-फाई की मांग की है। ब्यूरो