हिसार। ओबीसी समाज के सांविधानिक अधिकारों और आरक्षण की मांग के लिए 15 नवंबर को हिसार में महासम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में आंध्रप्रदेश के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस वी. ईश्वरैया मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस आरएस वर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने की। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट आईना वर्मा खोवाल ने संचालन किया। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट बजरंग इंदल ने बताया कि महासम्मेलन में प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। ब्यूरो