फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाबा दीप सिंह कॉलेज अहरवां की नर्सिंग छात्राओं ने बस नहीं रोकने पर किया घेराव

Fri, 13 Sep 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
तहसील कार्यालय के आगे जाम लगातीं छात्राएं। 
विज्ञापन
रतिया। हरियाणा रोडवेज के बस चालक द्वारा फतेहाबाद से अहरवां स्थित शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज में पढ़ने आने वाली छात्राओं को बस स्टॉप पर न उतार कर रतिया एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने उतारने पर छात्राओं ने बस से उतरते ही रोषस्वरूप बस का घेराव कर हरियाणा पंजाब स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। छात्राओं ने रोडवेज विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही अपने कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल मौके पर पहुंची और छात्राओं से उनकी समस्या को जाना। इस दौरान शहरी थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा फोन करने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय कुमार ने लड़कियों को उसी बस से कॉलेज छोड़ने और बस समस्या के हल करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
जानकारी के अनुसार गांव अहरवां के शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज में नर्सिंग व अन्य विषयों में पढ़ने के लिए प्रतिदिन करीब 40 छात्राएं जाती हैं। प्रतिदिन की तरह वीरवार सुबह फतेहाबाद रोड से करीब 40 छात्राएं अहरवां के शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज में जाने के लिए फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाने वाली बस में फतेहाबाद से सवार हुई थी। मगर बस चालक द्वारा गांव अहरवां में उनके कॉलेज के समक्ष बस स्टॉप पर बस नहीं रोकी गई। चालक बस को तेज गति से चलाते हुए रतिया ले आया तथा फतेहाबाद रोड पर तहसील कार्यालय के आगे बने बस स्टॉप पर रोक दिया और छात्राओं को नीचे उतार दिया। इससे गुस्साई छात्राओं ने तहसील के आगे उसी रोडवेज बस का घेराव कर शृंखला बनाकर हरियाणा पंजाब स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। उनकी बस की समस्या को हल करने की मांग को लेकर रोडवेज विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि वह सभी नर्सिंग, फार्मेसी व अन्य विषयों में पढ़ाई कर रही हैं। उनके पास भी बने हुए हैं। इसके बावजूद रोडवेज व प्राइवेट बस चालक उन्हें बस में चढ़ाने से कतराते हैं। छात्राओं ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने रोडवेज जीएम को फोन भी किया, जिसमें जीएम ने उन्हें बस चालकों के खिलाफ शिकायत देने और कार्रवाई करने की भी बात कही। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मौके पर पहुंची और उन्होंने छात्राओं की समस्या जानी। समस्या सुनकर अधिकारियों को फोन किया। फिर तहसीलदार विजय बब्बर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि छात्राओं ने कॉलेज के आगे बस न रोकने पर थोड़ी देर जाम लगाया था। छात्राओं को समझाया गया तथा बस चालकों को कॉलेज के आगे बस रोकने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें