फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अब 25 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। 10वीं व 12वीं के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को लेकर अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी सूचना भी विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। व्यावसायिक कोर्स इलेक्ट्रीशियन के प्रति विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रुझान है।
विज्ञापन




अभी मेरिट शेड्यूल नहीं हुआ जारी
पहले आवेदन करने के लिए 21 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अब इसे चार दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। विभाग द्वारा आवेदन के लिए अंतिम तिथि के बारे में ही सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सहित मेरिट लिस्ट कब-कब जारी होगी, इसकी सूचना जारी नहीं की गई है।

अब तक 54 हजार आवेदन आए

प्रदेशभर से अब तक 54 हजार विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण किया है। इसमें से 21 जून को 5700 आवेदन हुए हैं। हालांकि दाखिला के लिए छात्राएं कम रुचि दिखा रही हैं। अब तक केवल 10,700 छात्राओं ने ही आवेदन किया है।
विज्ञापन


वर्जन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक ऑनलाइन या हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- सुनील सचदेवा, प्राचार्य राजकीय आईटीआई नलवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें