विश्वविद्यालय में पहला स्थान हासिल करने वाले अग्रोहा कॉलेज के छात्र शिवम स्टाफ सदस्यों के सा
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के छात्र शिवम ने पंडित भगवत दयाल शर्मा विश्वविद्यालय रोहतक की एमबीबीएस फाइनल बैच की परीक्षा में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पाया है। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में अपना अलग स्थान बना चुका है। महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक भूमि पर स्थापित यह महाविद्यालय अपनी श्रेष्ठ फैकल्टी के दम पर हर बार विश्वविद्यालय में टॉप कर रहा है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी पूरी लगन से मेहनत कर हम सबका सर गर्व से ऊंचा कर रहे हैं और हर रोज नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।