फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स मामले में अब दूसरे शहरों के पार्षदों को भी जोड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद हिसार के पार्षदों ने मीटिंग करके याचिका दायर करने पर पार्षद अमित ग्रोवर के कदम को उचित ठहराते हुए समर्थन दिया था।
विज्ञापन

पार्षदों सर्वे को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। सिविल सोसाइटी हिसार के सदस्यों ने पार्षद अमित ग्रोवर के साथ मिलकर रुपरेखा बनाई है। अमित ग्रोवर ने बताया कि यह मुद्दा पूरे हरियाणा का है। याशी कंपनी ने हिसार जिले के साथ पूरे हरियाणा में सर्वे किया है। हिसार के अलावा पानीपत, हांसी सहित अन्य क्षेत्रों में भी गलत सर्वे का खुल कर विरोध हो रहा है। उन्होंने बताया कि हांसी, बरवाला, उकलाना, फतेहाबाद शहरों के पार्षदों ने भी उनसे संपर्क किया है। उन पार्षदों से मिलकर अगले सप्ताह एक बैठक करके उनसे सहयोग मांगेंगे। इसके अलावा नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में राइट टू सर्विस एक्ट इंप्लीमेंट करवाने के लिए रूपरेखा बनाएंगे। प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित है। उस निश्चित समय मे प्रत्येक नागरिक का कार्य सुनिश्चित करना उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। शहरवासियों को लगातार महीनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें