फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेयरमैन पद के लिए 5 व नगर पार्षदों पदों के लिए 29 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Sun, 16 Feb 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
चेयरमैन पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करवाते शमशेर कुक्कन।
विज्ञापन

विज्ञापन


नारनौंद। नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए शनिवार को 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक चेयरमैन और नगर पार्षद पदों के लिए 45 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए शनिवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं, जिसमें शमशेर लोहान उर्फ कुक्कन, मनीष, सुरेश, अनुराधा व सुमन देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पार्षद पदों के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर एक से अनिल उर्फ गोलू व महेंद्र, वार्ड नंबर 2 से रीना व पिंकी रानी, वार्ड नंबर 4 से चांदराम व रामलाल, वार्ड नंबर 5 से सुखबीर, अनीता, जोगिंदर व रामकुमार, वार्ड नंबर 6 से रितु, वार्ड नंबर 7 से विनोद कुमार, सुरेंद्र व सोमबीर, वार्ड नंबर 8 से सुषमा, वार्ड नंबर 9 से विनोद, वार्ड नंबर 10 से अंकुश व सचिन शर्मा, वार्ड नंबर 11 से रोहतास कुमार व विकास, वार्ड नंबर 12 से सोनू व सत्यवान, वार्ड नंबर 13 से हर्ष कुमार व देवेंद्र शर्मा, वार्ड नंबर 15 से रेखा देवी व मुकेश, वार्ड नंबर 16 से सुरेंद्र लोहान उर्फ मोनू, कुलबीर सिंह उर्फ ढिल्लू व ईश्वर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति 17 फरवरी को सायं 3 तक नामांकन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें