फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जांच में 7 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, तीन जयप्रकाश सहित 29 चुनावी मैदान में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 36 उम्मीदवारों के 44 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। मंगलवार को नामांकन की जांच के बाद कवरिंग कैंडिडेट के 7 नामांकन रद्द कर दिए गए। अब 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। उम्मीदवारों के पास 9 मई शाम तीन बजे तक अपना नामांकन वापस लेने का समय है। चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा दो निर्दलीय जयप्रकाश ताल ठोक रहे हैं। एक निर्दलीय जयप्रकाश का नामांकन रद्द हुआ है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से जयप्रकाश,भारतीय जनता पार्टी से रणजीत चौटाला, इंडियन नेशनल लोकदल से सुनैना चौटाला, जननायक जनता पार्टी से नैना चौटाला, बसपा से देशराज, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से देवगिरी, भारतीय आशा पार्टी से नीरज कुमार, विकास इंडिया पार्टी से जगत सिंह, पीपल पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से प्रदीप सिंह, सोशल यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी से बिजेंद्र सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सुरेंद्र, राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, विजय सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजित सिंह, कुलबीर, पूनम, जयप्रकाश, मंदीप, दिनेश कुमार, योगेश बूरा, रणधीर सिंह, जिले सिंह, प्रदीप, ईश्वर, चंद्र मोहन, आत्मा राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
लोकसभा में 1796422 मतदाता, 11 थर्ड जेंडर
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बैठक में बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में कुल 1796422 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 953841 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 834046 है। थर्ड जेंडर 11, सर्विस वोटर 8524 हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 23084 है। हिसार लोकसभा क्षेत्र में कुल 1764 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। फार्म-12 डी होम वोटिंग के लिए 1139 मतदाताओं की फार्म स्वीकृत किए गए हैं। जिले में 21 एसएसटी टीमें बनाई गई हैं, जिनमें 21 मजिस्ट्रेट व 63 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इसी प्रकार 22 वीएसटी टीम, 7 वीडियो व्यूइंग टीम, 42 एफएसटी टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें