फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 11 से 14 मई तक बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात से सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके प्रभाव से 11 से 14 मई तक बारिश की संभावना रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा और आमजन को लू व प्रचंड गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। 10 मई रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 से 14 मई के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं, हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यह विक्षोभ 14 मई की रात को आगे निकल जाएगा। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ में लू भी चलेगी। वहीं, वीरवार को मौसम शुष्क व साफ रहा। दिनभर दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें