फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमविवाह करने का भुगतना पड़ा अंजाम

Sat, 30 Nov 2013 10:42 PM IST
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जीता खेड़ी के ईट भट्ठे से शुक्रवार देर रात एक नवविवाहिता का अपहरण हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नवविवाहिता के पति मैहंदा निवासी विजेंद्र ने बताया कि पांच नवंबर को स्लेम गढ़ निवासी गीता देवी के साथ हांसी के मंदिर में उसने प्रेम विवाह किया था।

जिसे हाईकोर्ट से 18 नवंबर को रजिस्टर्ड करवाया गया। इसके बाद वह और उसकी पत्नी दोनों जीता खेड़ी के आनंद भट्ठे पर रहने लगे। वहीं पर वह पथेर का काम करता है।

शुक्रवार रात को वह काम करके लौट रहा था तो उसे कमरे से तीन चार लोगों की आवाज सुनाई दी।

उसने अंदर देखा तो उन्होंने उसकी पत्नी को बंधक बनाया हुआ था। इसपर उसने जोर से आवाज लगाई।

उस समय कमरे के बाहर चार युवकों के अलावा पांच छह युवक और भी मौजूद थे। उसमें से एक युवक ने उसे चुप रहने को कहा और अंजाम भुगतने की धमकी दी।

इसके बाद उन्होंने विवाहिता को जबरदस्ती मैक्स में डाला और फरार हो गए। युवक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर बिट्टू, मोनी, ड्राईवर बंटी, भूपसिंह, चंदू, नीरज और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें