फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार रुपये फीस भरकर दो दिन में एनडीसी की आपत्तियों का करा सकेंगे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब शहरवासियों को नगर निगम से नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आवेदनकर्ता 5 हजार रुपये की फीस भरकर एनडीसी फाइल पर लगने वाली आपत्तियों का दो दिन में समाधान करवा सकेगा। शहरी स्थानीय निकाय ने इसे लेकर प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर तत्काल समाधान का विकल्प दिया है। यही नहीं अगर निगम प्रशासन आवेदनकर्ता को निर्धारित समयावधि में आपत्तियों का समाधान नहीं करता है तो उसे आवेदनकर्ता को फीस वापस करनी होगी। साथ ही उसे एक हजार रुपये मुआवजा भी देना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि कई दफा किसी व्यक्ति को एनडीसी की तत्काल जरूरत पड़ती है। मगर आवेदन के साथ ही उस पर कई आपत्तियां लग जाती हैं। इन आपत्तियों को दूर करवाने में उसे काफी समय लगता है, जबकि वह इस स्थिति में नहीं होता कि वह ज्यादा इंतजार कर सके। इसी को देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय ने प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर तत्काल समाधान का यह विकल्प दिया है।
इन आपत्तियों का करवा सकेंगे समाधान
नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाना।
नाम परिवर्तन।
पते में बदलाव।
मोबाइल नंबर में बदलाव।
देय राशि में अपडेशन।
प्रॉपर्टी के आकार में अपडेशन।
प्रॉपर्टी के इस्तेमाल व कैटेगरी में परिवर्तन।
स्टेटस अवैध से वैध करवाना।
पोर्टल पर तत्काल समाधान वालों की होगी अलग सूची
तत्काल समाधान के तहत आवेदन करने वालों की पोर्टल पर अलग से सूची दर्शाई जाएगी। मेकर, चेकर एडमिन, सीएमसी व डीएमसी को भी यह सूची अलग से दिखाई देगी। तत्काल समाधान के तहत प्राप्त हुई आपत्तियों का दो कार्य दिवस में समाधान करना होगा। अगर आवेदन को रद्द किया जाता है तो स्पष्ट कारण बताना होगा। एडमिन की यह जिम्मेदारी होगी कि वह प्रतिदिन निपटान किए मामलों की रिपोर्ट तैयार करे और इन मामलों को तय समयावधि में निपटाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

वर्जन
इस सुविधा से उन लोगों को फायदा होगा, जो प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं, क्योंकि वह ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। मगर इससे आम आदमी को नुकसान होगा, क्योंकि निगम प्रशासन उन लोगों को प्राथमिकता देगा, जिन्होंने तत्काल सुविधा के तहत आवेदन किया है।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंगल, प्रॉपर्टी व्यवसायी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें