फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 20 अक्तूबर तक एनडीसी पोर्टल बंद, नहीं होंगे प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) का एनडीसी पोर्टल 17 से 20 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स संंबंधित कोई कार्य नहीं होगा। यूएलबी की मानें तो आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पोर्टल को 4 दिन के लिए बंद किया जा रहा है। उधर, पोर्टल के बंद रहने से आमजन को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहले से नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स संबंधित लंबित फाइलों का ढेर लगा हुआ है और लोग इनके लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऊपर से अब 4 दिन पोर्टल बंद रहने से प्रॉपर्टी टैक्स संबंधित काम नहीं हो सकेंगे, जिस कारण से लोगों को अपनी आपत्तियों को ठीक करवाने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इन चार में से तीन दिन सरकारी अवकाश है। इसी को देखते हुए यूएलबी ने यह समय चुना है ताकि अवकाश के दिनों में मरम्मत का कार्य हो जाए। 17 अक्तूबर को को वाल्मीकि जयंती के कारण निगम कार्यालय बंद रहेगा। 18 अक्तूबर को कार्यालय खुलेगा, लेकिन पोर्टल बंद रहने के काम कोई काम नहीं होगा। 19 अक्तूबर को शनिवार व 20 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा।
राजगुरु मार्केट से हटवाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

राजगुरु मार्केट में त्योहारी सीजन में व्यवस्था बनाने को लेकर नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मार्केट से रेहड़ियों को बाहर किया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। इसके अलावा बस स्टैण्ड के आसपास से भी रेहड़ियों को हटाया गया।
विज्ञापन


तहबाजारी टीम के इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटाने का कार्य निरंतर चल रहा हैं। तहबाजारी टीम मार्केट में निरंतर मुनादी करवा रही हैं कि कोई भी दुकानदार अपना सामान दुकान के बाहर न रखें। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी दुकानदार नहीं मानते हैं तो दुकान के बाहर रखा सामान जब्त किया जाएगा व जुर्माना भी किया जाएगा। टीम के रेहड़ियों को मार्केट से बाहर करने के बाद ये फिर से ये रेहड़ियां मार्केट में लग जाती हैं, जिनके कारण भी मार्केट में अव्यवस्था फैल जाती है। इसके अलावा अभी भी ई रिक्शा मार्केट के अंदर आ रही हैं और ये भी जाम का कारण बन रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें