फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की बेटी व बहू ममता सैनी बनीं जज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे मंजिल अवश्य मिलती है। उसके रास्ते में आने वाली हर बाधा अपने आप रास्ता छोड़ देती है। ऐसा ही एक उदाहरण नारनौंद की बेटी व हिसार की बहू ममता सैनी ने पेश किया है। हरियाणा सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) में चयन पर ममता ने अपना जज बनने का सपना साकार किया है।
विज्ञापन

ममता सैनी का लक्ष्य बचपन से ही जज बनने का था। वर्ष 2013 में एक सड़क दुर्घटना में ममता के पिता व बहन का निधन हो गया। सिर से पिता का साया उठने के बाद ममता के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम डगमगाने लगे लेकिन ममता के बुलंद हौसले के चलते इस बाधा को भी उसने पार कर लिया। ममता सैनी ने इस सफलता का श्रेय अपने मां संतोष देवी, पिता राजेंद्र कुमार के अलावा सास शकुंतला देवी, ससुर पूर्णचंद, पति जतिन व गुरुजनों को दिया है। नारनौंद में जन्मी ममता ने हिसार के नूर निवास स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद फतेहचंद स्कूल से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की। ममता ने बीकॉम की डिग्री एफसी कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ममता ने एलएलबी की और हिसार की ओम यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। एलएलबी करने के बाद ममता ने परीक्षा दी और जज बनने का मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें