फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना में नरेश सेलवाल जीते, अनूप धानक का तीसरी बार विधायक बनने का सपना टूटा

Wed, 09 Oct 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी। उकलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश सेलवाल ने 208092 मतों से जीत हासिलकर भाजपा प्रत्याशी अनूप धानक का तीसरी बार विधायक बनने का सपना तोड़ दिया। दूसरी बार विधायक बने नरेश सेलवाल ने 78448 वोट हासिल किए। जबकि अनूप धानक को 50536 वोट मिले। मतगणना शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह छा गया था। वहीं, अनूप धानक और उनके समर्थकों में मायूसी छाई रही।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही नरेश सेलवाल ने बढ़त बना ली थी। पहले ही चरण से शुरू हुई बढ़त हर चरण में बढ़ती चली गई और अंत में उन्हें विजय हासिल हो गई। भाजपा ने 2019 में जजपा से चुनाव जीते अनूप धानक को टिकट देकर उकलाना हलके में कमल खिलाने की उम्मीद की थी, जो पूरी नहीं हो सकी। चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो नरेश सेलवाल ने 54.21 प्रतिशत वोट प्राप्त किए है। यह पहला मौका है जब कांग्रेस प्रत्याशी यहां से दूसरी बार विधायक बना है।
चरणवार नतीजे
पहले चरण में नरेश सेलवाल भाजपा के अनूप धानक से 1852 वोटों से आगे रहे। दूसरे में 1383, तीसरे में 4572, चौथे में 6040, पांचवें में 10150, छठे में 12621, सातवें में 13734, आठवें में 13556, नौवें में 15162, दसवें में 16933, 11वें में 19744, 12 वें में 19909 और अंतिम चरण 15 वें 28092 से वोटों की लीड लेकर जीत गए।
विज्ञापन

पिछले तीन चुनाव का ब्योरा
वर्ष 2009 में नरेश सेलवाल ने 45973 वोट (41.17 प्रतिशत) हासिल किए थे। सीमा गैबीपुर को 42235 वोट मिले थे। 2014 में इनेलो के अनूप धानक ने 58120 वोट लेकर भाजपा की सीमा देवी को हराया। सीमा देवी को 40193 वोट प्राप्त हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नरेश सेलवाल को 26535 वोट मिले थे। 2019 में जजपा के अनूप धानक ने 65369 वोट लेकर भाजपा की आशा खेदड़ को हराया। आशा को 41676 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बाला देवी खेदड़ ने 11573 वोट हासिल किए। निर्दलीय के रूप चुनाव लड़े नरेश सेलवाल ने 10353 वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें