फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला पंचायत समिति चेयरपर्सन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बरवाला पंचायत समिति के चेयरपर्सन का चुनाव मंगलवार को सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय में कराए जाएंगे। जजपा के नेता कुछ सदस्यों को लेकर भ्रमण पर गए हैं। मंगलवार को चुनाव के समय लौटेंगे। सतीश खेदड़ ने इस मामले में हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर 15 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


बरवाला पंचायत समिति में अब पुरुष के बजाय महिला चेयरपर्सन का चुनाव कराया जाएगा। मंगलवार 7 फरवरी को सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम अश्वीर नैन के निर्देशन में चुनाव कराया जाएगा। जिसमें चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा-जजपा की महिला उम्मीदवार आमने-सामने होंगी। भाजपा की ओर से बनभौरी की पूनम व जजपा की ओर सुदेश बधावड़ को उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जजपा ने पंचायत समिति के कुछ सदस्यों को भ्रमण के लिए भेजा है। इन सभी को मंगलवार को चुनाव के समय ही हिसार लाया जाएगा।
बता दें पंचायत समिति बरवाला में 30 सदस्य है। इसका चुनाव 3 जनवरी 2023 को हुआ था। इसमें सतीश खेदड़ ने अमित को दो वोट से हराकर चेयरमैन का पद हासिल किया था।जिसमें सतीश खेदड़ को 16 और अमित को 14 वोट मिले थे। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में हिसार डीसी को पत्र आया कि उन्होंने बरवाला पंचायत समिति में पुरुष चेयरमैन चुन लिया जबकि नियमों के अनुसार यहां महिला चुनी जानी थी। 29 जनवरी को चेयरमैन के चुनाव को रद्द कर दिया, जिसमें 7 फरवरी को यहां महिला चेयरपर्सन चुनने का एलान किया। सतीश खेदड़ ने इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने खुद को चेयरमैन बहाल रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें