फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फ्रांसी गांव के समीप सड़क हादसे में दंपती समेत 6 घायल

Fri, 03 Feb 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। आदमपुर मार्ग पर गांव फ्रांसी के समीप ट्रैक्टर व कार की टक्कर में दंपती सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है। करनाल के घरोंडा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह पत्नी केलादेवी, मंचुरी से हैप्पी, रायपुर से रामकली व निहाल कार से गोगामेड़ी धाम दर्शन करने जा रहे थे। अग्रोहा से आदमपुर मार्ग पर फ्रांसी गांव के समीप अचानक सामने आए ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों के अलावा ट्रैक्टर सवार सिसवाल निवासी सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के सीएमओ डॉ. राकेश वत्स ने बताया कि दो घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें