फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी ने फिर तोड़ी पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी ने बुधवार शाम को कैमरी रोड स्थित सीआईडी कॉलोनी के पास पेयजल लाइन तोड़ दी। लाइन टूटने से मार्ग पर जलभराव हो गया। इस दौरान से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


पार्षद महेंद्र जुनेजा ने बताया कि एक कंपनी कैमरी रोड पर गैस की लाइन बिछा रही है। बुधवार को लाइन बिछाते समय कंपनी ने सीआईडी कॉलोनी के पास से गुजर रही मुख्य लाइन को तोड़ दिया। इस बारे में लोगों ने उन्हें अवगत करवाया तो उन्होंने तुरंत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें