फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इनसो ने फूंका एचएयू और लुवास के कुलपति का पुतला

Wed, 01 Feb 2023 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
जीजेयू के मेनगेट के बाहर जीजेयू व लुवास वीसी का पुतला दहन करते इनसो के छात्र नेता।
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी (लुवास) के कुलपति डॉ. विनोद वर्मा द्वारा एचएयू व जीजेयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को छात्र संगठन एबीवीपी का पटका पहनाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जिले के कई छात्र संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं। बुधवार को छात्र संगठन इनसो के कार्यकर्ताओं ने जीजेयू के मुख्य गेट के सामने कुलपति प्रो. बीआर कांबोज व प्रो. विनोद वर्मा के पुतले का दहन किया। इससे पहले इनसो के विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया व नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई इनसो जिलाध्यक्ष अज्जु घनघस ने की। घनघस ने कहा कि एचएयू और लुवास यूनिवर्सिटी के कुलपति किसी विशेष पार्टी के कार्यक्रम में जाकर उनकी भाषा बोलते हैं। इससे अच्छा तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए व पार्टी का प्रचार प्रसार करना चाहिए। विद्यार्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा कुलपति प्रो. कांबोज के पास सिर्फ एक ही छात्र संगठन के कार्यक्रमों में जाने का समय है, बाकी छात्र संगठनों के कार्यक्रमों में जाने से कुलपति परहेज करते हैं।
उन्होंने का कि कुलपति सम्मानित पद पर विराजमान होने के नाते इनको छात्र संगठनाें मेें इतना पक्षपात करना शोभा नहीं देता है। एचएयू कुलपति को जीजेयू के कुलपति अस्थायी चार्ज दे रखा है। उन्होंने राज्यपाल से मांग है कि जल्द से जीजेयू को स्थायी कुलपति दिया जाए। इसके बाद छात्र नेताओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दोनों कुलपतियों का पुतला दहन किया। इस मौके पर इनसो जिला उपाध्यक्ष हरिंद्र, विक्रम कस्वां, उर्वशी अरोड़ा, सुमित सिल्क, राहुल, रितेश बेडवाल, टीटू, धीरज, सचिन, अमन लौरा, दीपक, प्रदीप, अजय सिहाग, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है 30 जनवरी को लुवास के सभागार में एबीवीपी हिसार की यूथ कान्क्लेव का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में एचएयू व जीजेयू वीसी प्रो. बीआर कांबोज विशिष्ट के रूप में पहुंचे थे, जहां लुवास के वीसी डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने प्रो. बीआर कांबोज सहित अन्य मेहमानों का एबीवीपी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें