हिसार। कृषि विभाग ने जनवरी माह में पाला गिरने से 25 प्रतिशत से कम नुकसान की रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार बास एरिया में सबसे कम तो सबसे अधिक नुकसान हिसार द्वितीय खंड में दर्ज किया गया है।
जिले में जनवरी माह में करीब 10 दिन पाला गिरा। जिस कारण सरसों की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग से फसलों के नुकसान को लेकर रिपोर्ट मांगी। जिस पर कृषि विभाग ने सहायक कृषि अधिकारियों से प्राथमिक जानकारी जुटाने के बाद मुख्यालय को एक रिपोर्ट भेजी है। 19 जनवरी को दी गई इस रिपोर्ट में सरसों को 25 प्रतिशत से कम नुकसान बताया गया है। बता दें कि 25 प्रतिशत से कम नुकसान होने पर किसानों को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाता। कृषि विभाग की इस रिपोर्ट से पर किसानों ने एतराज जताया है।
कहां कितना नुकसान बताया
खंड एरिया हेक्टेयर में
आदमपुर 12500
अग्रोहा 10400
बरवाला 7800
हिसार प्रथम खंड 15500
हिसार द्वितीय खंड 20140
उकलाना 3200
हांसी 11800
बास 907
नारनौंद 3400
6 फरवरी से गिरदावरी शुरु की जाएगी। जिसमें हर एक खेत का ब्योरा होगा। अगर फसलों को नुकसान अधिक मिला तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजेंगे। किसानों के साथ किसी तरह की अनदेखी नहीं होने देंगे। - उत्तम सिंह, डीसी, हिसार