फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशीला पदार्थ पिला ममेरे भाई ने महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Jul 2023 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। नशीला पदार्थ पिलाकर ममेरे भाई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि होश आने पर उसे पता चला कि वह निर्वस्त्र है। इस संबंध में पुलिस ने भिवानी के पवन चौहान और खानपुर निवासी भोला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि अप्रैल 2022 में वह अपने मायके फतेहाबाद के गांव में आई हुई थी। उस दौरान मामा के बेटे ने उससे बरवाला में एक प्लाॅट दिलवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। जब प्लाॅट देखने के लिए गए तो भिवानी के पवन ने मामा के बेटे भोला के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिला दिया। महिला का कहना है कि जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। महिला का आरोप है कि उसके साथ गलत कार्य किया गया है। मामा के बेटे भोला ने महिला से कहा कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें