फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति प्रकरण : सिरसा एसपी ने हांसी पुलिस से मांगा मूर्ति बरामदगी का जवाब

Fri, 24 Mar 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/ हांसी। मूर्ति प्रकरण की जांच कर रहे एसआईटी इंचार्ज सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पकड़े गए दोनों आरोपी बाबा रामदास के बेटे बिमलेश और बबलू से पूछताछ की। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए। वहीं, हांसी पुलिस से पूछा तुम्हारे पास मूर्ति कब आई और कहां से आई। उन्होंने पुलिस से मूर्ति बरामदगी पर जवाब मांगा। बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दो पन्नों की चिट्ठी लिखी है और मूर्ति मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सीआईए टीम मूर्ति प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी फर्रुखाबाद के नगलामान निवासी बिमलेश और शाहजहांपुर जिला निवासी बबलू को रिमांड के दौरान यूपी के नगलामान गांव लेकर गई थी। इस दौरान पुलिस ने बाबा रामदास की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
वहीं, हांसी में हुई प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता व पूर्व पश्चिम सचिव सचिन जैन ने बताया कि पूरे प्रकरण में पुलिस की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाए। पुलिस प्रशासन को इसे मालखाने में जमा करवाना चाहिए था और पुरातत्व विभाग को सूचना दे जांच करवानी चाहिए थी, परंतु सीआईए ने बिना जांच के अपने स्तर पर मूर्ति को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें