उकलाना मंडी। उकलाना पुलिस ने पारता जिला फतेहाबाद निवासी ईश्वर सिंह उर्फ सोनू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ईश्वर उर्फ सोनू ने बताया कि वह रमेश पाल के ठेके पर सेल्समैन के रूप में नौकरी करता था और अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी से शराब निकाल कर बेच देता था। जिस कारण मुझे राकेश पाल ने कई बार टोका था और बेची गई शराब के पैसे मांगे। फिर मैंने पैसे देने के बहाने से राकेश पाल को बुला कर बिजली की तार से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और स्कूटी पर शव रख कर समीप की सिद्धमुख नहर में फेंक दिया। बाद में रमेश का शव सिरसा के मल्लेकां नहर में मिला। बतां दे कि थाना उकलाना में इंद्रा कॉलोनी उकलाना निवासी सुमित भ्याना ने अपने पिता राकेश पाल की गुमशुदगी की शिकायत दी थी कि पारता निवासी सोनू ने मोटरसाइकिल का तेल खत्म होने पर मेरे पिता को स्कूटी लेकर बुलाया था। उसके बाद से दोनों लापता है जो तलाश उपरांत भी नही मिले। थाना उकलाना की पुलिस टीम ने राकेश पाल की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।