नारनौंद। नगर पालिका के चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन और पार्षदों की टीम ने वीरवार को शहर में सफाई और विकास के लिए अभियान चलाया। इसके तहत सरकारी स्कूल परिसर के अंदर और बाहर सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। पार्षद दीपक शांडिल्य, सोमबीर उर्फ सोनू, अमित सैनी, प्रिया, संदीप डाकिया और नीलम जांगड़ा ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। नगर पालिका के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम नारनौंद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। भविष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उनकी टीम का लक्ष्य है कि नारनौंद को हरियाणा का एक आदर्श शहर बनाया जाए। सभी पार्षदों की सक्रिय भागीदारी और जनता का समर्थन इस मुहिम को और भी मजबूत बना रहा है। संवाद