फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने खरीदी एक और स्प्रिंकलर गाड़ी

विज्ञापन
हिसार। मधुबन पार्क में खड़ी नई ​स्प्रिंकलर गाड़ी।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने पानी के छिड़काव को लेकर एक और स्प्रिंकलर गाड़ी खरीदी है। इससे पहले निगम के पास एक स्प्रिंकलर गाड़ी मौजूद है। मगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर के एरिया को देखते हुए एक गाड़ी नाकाफी थी। इस कारण से एक और गाड़ी खरीदी गई है।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों की मानें तो पहले वाली गाड़ी का टैंकर 9 हजार लीटर की क्षमता का है, जबकि नई गाड़ी के टैंकर की क्षमता 10 हजार लीटर की है। इसके अलावा नई गाड़ी में कई नए फीचर हैं। इसमें एक पैनल लगा हुआ है, जिस पर एक स्क्रीन भी है। इस पैनल से मशीन का संचालन होता है। पुरानी मशीन की लागत करीब 48 लाख रुपये की थी। इस हिसाब से इस मशीन की लागत इससे भी ज्यादा है। निगम कर्मचारियों के मुताबिक इस मशीन की मदद से पेड़ों की धुलाई, चौक-चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की धुलाई व शहर में पानी का छिड़काव आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें