फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल मुकेश की 49 घंटे बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साउथ बाईपास पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल दहला देने वाले हादसे में घायल मुकेश ने रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे दम तोड़ दिया। उसका उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जांचकर्ता सिविल लाइन थाने में तैनात हेडकांस्टेबल विनय कुमार ने बताया कि मुकेश का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बयान लेने सिविल लाइन थाना पुलिस शनिवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज गई थी, लेकिन अनफिट होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो सके थे। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी है। बता दें कि शुक्रवार को साउथ बाईपास पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। इस दौरान सूरज नामक के युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। वहीं मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें