फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एमआरएफ का पड़ाव में किया विरोध, बोले-काम बंद कराओ नहीं तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
पड़ाव में एमआरएफ के विरोध में बैठक करते लोग। स्रोत : स्वयं 
विज्ञापन
हिसार। पड़ाव एरिया में नगर निगम की तरफ से बनाए जा रहे एमआरएफ सेंटर को लेकर वीरवार को स्थानीय लोगों ने बैठक की। इस दौरान लोगों ने सेंटर का पुरजोर विरोध किया। साथ ही कहा कि अगर यह काम बंद नहीं करवाया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बैठक पड़ाव चौक स्थित गुर्जर अहीर धर्मशाला में हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एमआरएफ सेंटर के विरोध में अपनी बात रखी। बैठक में फैसला लिया गया कि 11 सदस्य कमेटी बनाई जाएगी, जो इस आंदोलन को लेकर दिशा निर्देश देगी। इसके अलावा 14 जनवरी को 11 बजे इस मामले में फिर से बैठक कर बड़ा फैसला लिया जाएगा। बैठक में डॉ. सुमित गुर्जर, प्रदीप, अमित ग्रोवर पूर्व पार्षद, महावीर यादव, कृष्ण खटाना पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, एडवोकेट विकास यादव, प्रवीण वर्मा, अशोक राय वर्मा, आकाश यादव, नरेश गुर्जर मनोज वर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें