फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो बेटियों सहित मां लापता, पति की शिकायत पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खंड के एक गांव से दो बेटियों सहित मां लापता हो गई। महिला के पति ने आदमपुर पुलिस को शिकायत देकर उन्हें तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में चूली खूर्द निवासी बलवीर ने बताया कि उसकी शादी करीब 24 साल पहले खरकड़ी में राजकुमारी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को उसकी पत्नी, उसकी 23 वर्षीय बड़ी बेटी व 18 वर्षीय छोटी बेटी के साथ मायके जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन अब तक तीनों खरकड़ी नहीं पहुंची और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। बलवीर ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस में सब जगह उनकी तलाश की, लेकिन उनके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। आदमपुर पुलिस ने बलवीर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तीनों मां-बेटियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें