अग्रोहा। बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ने से मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को बरवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर होने से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। संदलाना निवासी कमल कांत ने बताया कि उसकी पत्नी जुगलान गांव स्थित स्कूल में टीचर है व उसका बेटा स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। पत्नी मीनाक्षी व बेटा इसान बाइक पर सवार होकर जुगलान गांव स्थित स्कूल में जा रहे थे की सरहेड़ा मोड़ के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल बरवाला में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के सीएमओ डॉक्टर कंवर पाल सिंह ने बताया कि छात्र की हालात गंभीर बनी हुई है और मामले की सूचना पुलिस को दे दिया है।