हिसार। मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने पर शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। गुरुग्राम में 20 एमएम, हिसार जिले में 15 एमएम, रोहतक, भिवानी महेंद्रगढ़ में तीन-तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जिसमें हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के उत्तर पूर्वी व दक्षिण वाले जिलों में बारिश का असर सबसे अधिक रहेगा। एचएयू मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिच्चड़ ने बताया कि फतेहाबाद, जींद तथा फतेहाबाद जिले में सामान्य से कम बारिश है। इन तीन जिलों में 20 से 60 प्रतिशत बारिश कम है। उन्होंने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, दादरी, में छिटपुट बारिश के आसार हैं।