हिसार। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने सेक्टर-15 ए हिसार में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से मौजूदा जल आपूर्ति लाइनों के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इससे सेक्टर-15, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को लाभ होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र नलवा हलके में लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए पूर्व सांसद चौ. कुलदीप बिश्नोई एवं उनके प्रयास लगातार जारी हैं। क्षेत्र की जनता से किए वादों को पूरा करवाना ही प्राथमिकता है। पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल में ज्यादातर कार्य सिरे चढ़वाने का काम किया है।