फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कांड: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की जलाई फोटो, माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश; पुलिस ने दो को पकड़ा

Tue, 15 Aug 2023 10:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

बुड्ढा खेड़ा गांव में मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला सामने आया है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुड्ढा खेड़ा गांव में मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला सामने आया है। इलाके में भाईचारे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस घटना से व्यथित बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायियों ने थाना उकलाना में रिपोर्ट दी है। उस शख्स पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया। इस घटना की बाबा भीमराव अंबेडकर सोसाइटी बुढ़ाखेड़ा ने घोर निंदा की।

विज्ञापन


बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को आग लगाकर वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना उकलाना पुलिस ने बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को बुड्ढा खेड़ा निवासी बिजेंद्र और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

उकलाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को आग लगाने का वीडियो सामने आया था। जिस पर थाना उकलाना में अभियोग अंकित कर आरोपियों की पहचान की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को कल पेश अदालत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें