फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यमंत्री अनूप धानक नहीं बचा पाए उकलाना नगरपालिका के वाइस चेयरमैन की कुर्सी

Thu, 11 May 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना (हिसार)। राज्यमंत्री अनूप धानक अपने विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका के वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग की कुर्सी को नहीं बचा पाए। वाइस चेयरमैन को पद से हटाने के लिए 10 पार्षदों के वोट की जरूरत थी। भाजपा के चेयरमैन सुशील सिंगला हरीश गर्ग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने में सफल हो गए। बता दें कि हरीश गर्ग जजपा के उकलाना खंड के शहरी अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका वाइस चेयरमैन के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर दोपहर ढाई बजे वोटिंग शुरू हुई। बैठक में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन सहित कुल 11 पार्षद पहुंचे। 10 पार्षदों ने वाइस चेयरमैन के खिलाफ वोटिंग की, जिसमें चेयरमैन सुशील सिंगला भी शामिल थे। ऐसे में बहुमत होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। एसडीएम अश्वीर नैन ने बताया कि नगरपालिका में कुल 13 पार्षद और चेयरमैन हैं। हाउस की मीटिंग में चेयरमैन सहित 11 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सुशील सिंगला, सतवंत सिंह, जसविंद्र सिंह, रितु जैन, पारूल गोयल, ममता गोयल, रेखा गुप्ता, वाइस चेयरमैन हरीश कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव की रिपोर्ट डीसी को भेज दी जाएगी। दोबारा चुनाव के लिए सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।
20 अप्रैल को भी बुलाई थी बैठक
नगर पालिका के वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए 20 अप्रैल को बैठक बुलाई गई थी। बहुमत में पार्षदों के नहीं पहुंचने से दोपहर में होने वाली बैठक नहीं हो सकी। तबीयत बिगड़ने के चलते एसडीएम अश्वीर नैन बैठक कराने नहीं पहुंचे। नगरपालिका चेयरमैन सुशील सिंगला, पार्षद सतवंत सिंह लोटा, सुनील वर्मा, सुशील कांटीवाल, बलजिंद्र सिंह समेत कई पार्षद व प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे थे। दोपहर दो बजे मीटिंग होनी थी। करीब तीन बजे तक उपमंडल अधिकारी अश्वीर नैन बैठक के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

हरीश गर्ग विकास कार्यों को लेकर रोड़ा अटकाता था, जिसके कारण उसके विरुद्ध अविश्वास लाया गया था। पिछले लगभग सवा दो साल से कार्य नहीं हो रहे थे। अब तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान तौर पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। - सुशील सिंगला, चेयरमैन, नगरपालिका, उकलाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें