हिसार। पटेल नगर में जहर निगलने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पीएलए चौकी से जांच अधिकारी सोमपाल के अनुसार, पटेल नगर निवासी विकास ने बताया कि उसका पिता लक्ष्मण (51) मजदूरी करते थे। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। इस वजह से वह लगातार शराब भी पी रहे थे। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह घर की छत पर गए और उन्होंने जहर पी लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।