फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हिसार, महेंद्रगढ़, फरीदाबार में पारा 45 पर पहुंचा, इस दिन से शुरू होगा नौतपा

Sun, 14 May 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

अप्रैल माह में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। मई माह के पहले दस दिन भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ शहर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार और फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी का प्रकोप रहेगा। 16 मई को पश्चिम विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 25 मई से 3 जून तक नौतपा में भी लोगों को तेज गर्मी सहनी पड़ेगी।

विज्ञापन

अप्रैल माह में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। मई माह के पहले दस दिन भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बादलवाई रही। जिसका तापमान पर कोई असर नहीं दिखा। पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के अधिक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार 43 डिग्री तापमान से अधिक तापमान होने पर लू मानी जाती है।
जिला             अधिकतम तापमान

  • महेंद्रगढ़             45.1
  • हिसार                45.0
  • फरीदाबाद          45.0
  • नूंह                    43.08
  • रेवाड़ी                43.2
  • जींद                   43.0
  • फतेहाबाद           42.5
  • भिवानी               42.1
  • झज्जर                42.0

विज्ञापन

अगले दो दिन गर्मी का असर रहेगा। 16 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मई महीने में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। -डॉ. एमएल खिच्चड़, एचओडी, मौसम विभाग एचएयू हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें