हिसार। पत्नी की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान गांव दुबेटा निवासी सुरेंद्र ने गांव के सरकारी स्कूल के पास कीकर के पेड़ पर चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मंगाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगाली चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र की पत्नी की करीब एक वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस दौरान सुरेंद्र को भी चोट आई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह हर रोज की तरह सैर करने के लिए निकला। इसके बाद घर नहीं लौटा। बाद में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद मंगाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ब्यूरो