फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एमडी ने दिए एसडीओ अतुल कुमार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की आदेश

विज्ञापन
डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा भिवानी की ऑपरेशनल रिव्यू कमेटी (ओआरसी) बैठक लेते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकतम प्रयास करें, अन्यथा वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अच्छी प्रगति न करने के कारण ऑपरेशन सब-डिवीजन जुई के एसडीओ अतुल कुमार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की आदेश दिए।
विज्ञापन

निगम के एमडी पीसी मीणा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल की ऑपरेशनल रिव्यू बैठक (ओआरसी) बैठक को संबोधित कर रहे थे। विद्युत सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक के दौरान सभी अधिकारियों के साथ सभी बिंदुओं पर समीक्षा की। इसमें बिजली निगम के पैरामीटर के अनुसार कार्य करने और उपभोक्ता हित में करवाए जा रहे सभी विकास कार्यों के बारे में विवरण दिया गया।
प्रबंध निदेशक ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उनके संतुष्टीकरण पर जोर दिया। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक त्वरित समाधान हो और उपभोक्ता को इसकी जानकारी हो। उन्होंने 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ''''मेरा गांव जगमग गांव'''' के तहत सभी विकास कार्यों का जायजा लिया। बैठक में डीएचबीवीएन के फाइनेंस निदेशक रतन कुमार वर्मा, चीफ इंजीनियर एडमिनिस्ट्रेशन रजनीश गर्ग, एसई सीबीओ कृष्ण स्वरूप, एसई कॉमर्शियल एसके सिंह, एसई एमएंडपी जयदीप फोगाट, एसई भिवानी एसएस कंटूरा, कार्यकारी अभियंता मॉनिटरिंग प्रदीप ढुल, सीबीओ के एचएस जाखड़ सहित भिवानी ऑपरेशन सर्कल के सभी कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें