हिसार। आजाद नगर में रहने वाली एमकॉम पास युवती ने शनिवार शाम दवा की जगह भूलवश जहरीला पदार्थ पी लिया, उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। चंद्रकांत ने बताया कि बेटी प्रियंका कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। शनिवार शाम को उसने भूलवश दवा की जगह जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद